Breaking News

आदित्य यादव का दो दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम तय, 29 को बिल्सी और 30 को बदायूं में सुनेंगे जनता की समस्याएं

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं।
जनता से निरंतर संवाद और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सक्रिय सांसद बदायूं आदित्य यादव का आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम तय किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत वे विधानसभा क्षेत्र बिल्सी और लोकसभा क्षेत्र बदायूं में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व निजी कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 दिसम्बर 2025 को सांसद आदित्य यादव विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।
वहीं 30 दिसम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे से सांसद अपने निज निवास डी.एम. रोड, सिविल लाइंस, बदायूं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन देंगे।
इसके उपरांत सांसद लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी सहभाग करेंगे। जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!