Breaking News

अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और लोकतंत्र के संदेश, मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर जोर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
उझानी। भाजपा द्वारा बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भगवान दास पैलेस में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र आनवा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सेवा और निष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और सभी लोग अपने मताधिकार का सही उपयोग करें। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र आनवा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा राष्ट्र और समाज की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श हमें जनहित और समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता तक सटीक जानकारी पहुंचाकर लोकतंत्र में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। यही अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों का सच्चा पालन है।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल का जीवन धैर्य, समर्पण और सच्चाई का प्रतीक है। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान अजय तोमर ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बीएल-2 एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!