Breaking News

उप मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस कार्रवाई पर भड़के कार्यकर्ता

Spread the love

संवाददाता: आईएम खान
बिसौली। उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। जैसे ही समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं द्वारा उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की सूचना पुलिस को मिली, प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस टीमों ने सपा नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया। सपा नेताओं ने इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।
सपा नेताओं का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। वहीं,

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!