Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, 258 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बिसौली क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में लक्ष्य नारायण जनजागृति कल्याण फाउंडेशन द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 258 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ प्रतिभा संवर्धन को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग में ऋषि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंश द्वितीय रहे, जबकि काव्या सिंह, लव कुमार, प्रशांत और हेमवती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
सीनियर हाईस्कूल स्तर पर रचित ने प्रथम, अंकुर कुमार ने द्वितीय तथा अंकुश कुमार और आमिल ए (नवीं) ने संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर इंटरमीडिएट वर्ग में नंद किशोर प्रथम, प्रेम कुमार द्वितीय और हिमांशी शर्मा व राविया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर लक्ष्य नारायण जनजागृति कल्याण फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विपलव भारती एवं अश्वनी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन के दौरान शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!