Breaking News

25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, अवैध हथियार व जेवरात बरामद

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल बदायूं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, थाना फैजगंज बेहटा के नेतृत्व में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना फैजगंज बेहटा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 242/2025 धारा 305 बीएनएस में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बने बिजलीघर के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त नाशिद पुत्र ताहिर निवासी ग्राम नालूखुर्द, थाना नौगावां सादात, जिला अमरोहा के दाहिने पैर में गोली लग गई।
घायल अभियुक्त को मौके पर हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से पीली धातु का एक हार, कान के झुमकों की एक जोड़ी, एक अंगूठी, सफेद धातु का एक ब्रेसलेट, एक तमंचा 12 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त नाशिद शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अमरोहा और बदायूं जनपद में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!