Breaking News

बदायूं की शान: अमर प्रभात अखबार के संपादक वेद भानु आर्य को जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। अमर प्रभात अखबार के संपादक एवं बदायूं की शान वेद भानु आर्य का आज जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से लेकर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं दीर्घायु की कामना की।
जिले भर से आए शुभेच्छा संदेशों में उनके पत्रकारिता के प्रति समर्पण, निष्पक्ष लेखनी और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथियों और शुभचिंतकों ने कहा कि वेद भानु आर्य ने अमर प्रभात अखबार के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर पत्रकारिता को नई दिशा दी है।
जन्मदिन के अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामनाएं दी गईं। शुभकामनाएं देने वालों में मीडिया जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!