Breaking News

सचिवों व पंचायत सहायकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ओएसआर प्रशिक्षण

Spread the love

संवाददाता | गोविन्द देवल

उसाबॉ विकास खंड
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत विकास खंड उसाबॉ में सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए दो दिवसीय अनावासीय ओएसआर (ओन सोर्स रेवेन्यू) आधारित प्रशिक्षण का आयोजन विकास खंड सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय स्तर पर आय के स्रोतों को बढ़ावा देना रहा।
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर अदिति रस्तोगी और राजेश कुमार सक्सेना ने ओएसआर का उद्देश्य, परिचय तथा इसे लागू करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से अपना विकास कर सकती हैं। जलकर, प्रकाश कर, बारात घर, मेला, बाजार, दुकान, तालाब में मछली पालन जैसे आय के स्रोतों के माध्यम से पंचायत की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि ओएसआर में जितनी धनराशि जमा होगी, सरकार उसे चार गुना बढ़ाकर देगी।
मास्टर ट्रेनर अमर सिंह और हरेंद्र यादव ने बताया कि मनोरंजन कर, सेवा कर, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आय-जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसी सेवाओं के माध्यम से भी ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत फलदार वृक्षारोपण, पुस्तकालय की स्थापना तथा विभिन्न प्रकार के आयोजन कराकर भी पंचायत की आमदनी में वृद्धि संभव है।
कार्यक्रम में दिशा, ध्यानवती, सुनीता देवी, सुषमा, मुजम्मिल खान, सलमान, कमरुल हसन, शिवा, परवीन, रीता, सीमा, रूपा देवी, कविता, दिशा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विशाल सिंह और पंकज सिंह का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!