Breaking News

बगरैन बिजलीघर पर मेगा कैंप, 40 उपभोक्ताओं से साढ़े दस लाख रुपये की वसूली

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र बगरैन बिजलीघर परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपने बकाया बिजली बिल जमा किए।
बुधवार को आयोजित कैंप में कुल 69 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ उठाया। इस दौरान 40 उपभोक्ताओं से करीब साढ़े दस लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। कैंप में उपभोक्ताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
कैंप इंचार्ज हितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को ओटीएस योजना के पहले चरण का अंतिम दिन है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से एक अतिरिक्त काउंटर भी बढ़ाया जाएगा, ताकि किसी भी बकायादार उपभोक्ता को परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओटीएस योजना के तहत विद्युत बकायादारों को बिजली बिल में भारी छूट दी जा रही है। ऐसे में बकायादार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिल जमा कर देने चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!