Breaking News

ठंड बढ़ते ही हरकत में आए ईओ, रैन बसेरों व अलावों का किया निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता: आईएम खान
बिसौली। ठंड का प्रकोप बढ़ने पर सोमवार रात नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने नगर के रैन बसेरों और विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलावों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी जगह व्यवस्थाएं पूरी रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ईओ रवि यादव ने सोमवार रात नगर में संचालित अस्थायी रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में रखे रजिस्टर की जांच की और वहां मौजूद व्यवस्थापक व कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले में रात न गुजारे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान ईओ ने नगर के कई स्थानों पर जल रहे अलावों को भी देखा, जहां लोग अलाव तापते नजर आए। उन्होंने आमजन से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड के चलते गरीब व निराश्रित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
ईओ रवि यादव ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में किसी भी निराश्रित को असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। नगर के सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं।
इस दौरान अलाव एवं रैन बसेरा प्रभारी राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!