Breaking News

बदायूं पहुंचे बरेली के यूट्यूबर, फिल्म ‘मुकम्मल इश्क’ के प्रमोशन में दिखी दोस्ती और मस्ती

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। मंगलवार को बरेली के चर्चित यूट्यूबर जावेद, सुल्तान, शोएब वसीम और कायनात अपनी टीम के साथ आगामी फिल्म मुकम्मल इश्क के प्रमोशन के लिए बदायूं पहुंचे। शहर आगमन पर चाहने वालों और स्थानीय यूट्यूबरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान बरेली के यूट्यूबर जावेद और सुल्तान ने बदायूं के यूट्यूबर परवेज़, अरशद, अजहर, उमैर, नसीम अज्जू और धमाल चौकड़ी टीम के साथ मुलाकात कर बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान बरेली और बदायूं के यूट्यूबरों के बीच खूब मस्ती देखने को मिली। एक ओर जावेद तो दूसरी ओर परवेज़ ने अपनी-अपनी कलाकारी से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
मौके पर यूट्यूबर जावेद और सुल्तान ने बताया कि उनकी फिल्म मुकम्मल इश्क आगामी 1 जनवरी, गुरुवार को रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म को बहुत मेहनत और लगन से बनाया गया है और दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगी। फिल्म में जावेद, कायनात, सुल्तान, वसीम और शोएब समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह बदायूं के लोगों ने आज उन्हें मोहब्बत और अपनापन दिया है, उसी तरह फिल्म मुकम्मल इश्क को भी अपना प्यार देंगे। अंत में उन्होंने बदायूं की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का इज्जतनगर मंडल में हुआ समापन

Spread the loveवृक्षारोपण, साइक्लोथॉन और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

error: Content is protected !!