Breaking News

बिसौली में जश्न-ए-मौलूद-ए-काबा का आयोजन आज

Spread the love


संवाददाता: आई. एम. खान
बिसौली। नगर स्थित दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिन्द में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के अवसर पर 2 जनवरी को भव्य ‘जश्न-ए-मौलूद-ए-काबा’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दरगाह के खादिम-ए-मौला सैयद अब्बास रिज़वी ने एक वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब अली ज़ैदी साहब करेंगे। इस मौके पर कई प्रख्यात शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से मौला अली की शान में कसीदाख्वानी करेंगे, जिससे महफिल में रूहानी माहौल कायम होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना सैयद कलबे जव्वाद नकवी साहब की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी। महफिल की शुरुआत तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक और नात-ए-मुकद्दसा से होगी, जिसके बाद शायरों की कसीदाख्वानी और विशिष्ट अतिथियों का संबोधन होगा।
दरगाह-ए-आलिया के प्रशासक सैयद गुलरेज़ हैदर रिज़वी ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के तमाम अकीदतमंदों से अपील की है कि वे समय की पाबंदी के साथ इस मुकद्दस महफिल में शिरकत कर अपनी अकीदत का इज़हार करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!