Breaking News

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया नए ईंट भट्ठा प्रतिष्ठान का शुभारंभ

Spread the love


आंवला (बदायूं)।
बिसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासी धर्मवीर सिंह यादव के नवीन प्रतिष्ठान “हमारा ब्रिक फील्ड” का शुभारंभ गुरुवार को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने फीता काटकर किया। यह ईंट भट्ठा विशनपुरी चौराहा, लिलौर बुजुर्ग, तहसील आंवला में स्थापित किया गया है।
शुभारंभ अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्य ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए उद्योगों और व्यवसायों की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग के लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने धर्मवीर सिंह यादव को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!