Breaking News

कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Spread the love

बिल्सी। क्षेत्र में कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है।
ठंड का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आम दिनों की तुलना में बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही घरों से बाहर दिखाई दिए। दुकानों और चौराहों पर रौनक कम होने से व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। जगह-जगह लोग आग तापते हुए समय बिताते दिखे, ताकि सर्दी से कुछ राहत मिल सके। ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से परहेज करते दिखाई दिए। शीतलहर के चलते लोग फिलहाल सतर्कता बरतने को मजबूर हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!