Breaking News

मतदाता पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से हो : जिला निर्वाचन अधिकारी

Spread the love

बदायूँ।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों को लेकर आहूत बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी।
उन्होंने जानकारी दी कि नोटिस जारी किए जाने, सुनवाई, सत्यापन तथा दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके उपरांत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्रों पर निर्णय लिए जाएंगे और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

3 मार्च 2026 को भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण, ‘ब्लड मून’ का नजारा देखने को मिलेगा

Spread the love लखनऊ से रिपोर्ट: खगोलविद अमर पाल सिंह लखनऊ। खगोलविद अमर पाल सिंह …

error: Content is protected !!