
उघैती थाना क्षेत्र के गांव पटनागंज के खेतिहर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा की गई पहचान में मृतक की शिनाख्त शादीपुर निवासी छोटे के रूप में हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat