Breaking News

सलारपुर विकासखंड को मिला आकांक्षात्मक योजना का तोहफा, किसानों के लिए स्वीकृत हुए डेढ़ करोड़

Spread the love


गोविंद देवल, संवाददाता
बदायूं। जिले के विकासखंड सलारपुर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व राज्य मंत्री एवं शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने सलारपुर विकासखंड को आकांक्षात्मक विकासखंड योजना के अंतर्गत चयनित किया है। इसके तहत कृषि एवं संबद्ध सेवाओं के विकास के लिए 150 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत धनराशि से सलारपुर विकासखंड मुख्यालय परिसर में आधुनिक कृषि एवं डिजिटल सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इस दो मंजिला भवन में किसानों के लिए बीज वितरण की सुविधा, बड़े गोदाम, डिजिटल सेवाएं, गोष्ठियों के लिए सभागार तथा अतिथियों के ठहरने हेतु अतिथि गृह का निर्माण होगा। शासन की ओर से इस कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है।
पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भूतल पर बीज भंडारण के लिए दो बड़े गोदाम और जनसुविधा के लिए शौचालय बनाए जाएंगे, जबकि प्रथम तल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार, अतिथि गृह और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के बनने से किसानों को बीज वितरण में सहूलियत मिलेगी और समय-समय पर कृषि विभाग व प्रशासन द्वारा आयोजित गोष्ठियों के माध्यम से उन्हें उन्नत कृषि की जानकारी भी दी जाएगी।
महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर सलारपुर को आकांक्षात्मक विकासखंड योजना में शामिल करने का अनुरोध किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के 100 विकासखंडों को आकांक्षात्मक विकासखंड के रूप में चयनित किया गया है, जिनमें बदायूं विधानसभा क्षेत्र का सलारपुर भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को वह अपनी मां की तरह मानते हैं और जनता की सेवा ही उनका संकल्प है। इस योजना से किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
वर्जन
ऋषिपाल कश्यप, प्रधान मुल्लापुर ने कहा कि विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सलारपुर को आकांक्षात्मक योजना में शामिल कराकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
नौसना निवासी कृषक रुस्तम शाक्य ने कहा कि विधायक ने किसानों की समस्याओं को समझकर शासन स्तर पर मजबूत प्रस्ताव रखा, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा।
बरखेड़ा गोटिया के कृषक वीरपाल लोधी ने कहा कि डबल इंजन सरकार का फोकस हर वर्ग पर है और यह निर्णय किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!