Breaking News

“एक शाम उस्ताद तालिब सुल्तानी के नाम” में सजी सुरों की महफिल

Spread the love

गोविंद देवल, संवाददाता
बदायूं। उस्ताद तालिब हुसैन सुल्तानी म्यूजिक अकादमी द्वारा आयोजित “एक शाम उस्ताद तालिब सुल्तानी के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन शुक्रवार को 3 जनवरी को कृष्णा लॉन, आर.के. रिजॉर्ट बदायूं में संपन्न हुआ। सुरों और संगीत की इस यादगार शाम में देश-विदेश से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम आयोजक नितिन गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जिसमें न केवल हिंदुस्तान बल्कि दुनिया भर में नाम रोशन कर चुके कलाकार सहभागिता निभा रहे हैं। इस वर्ष भी कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में हांगकांग से विशेष रूप से पहुंचे गुलाम सिराज नियाज़ी और मेहदी हसन नियाज़ी ने अपनी सधी हुई प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं बदायूं के उभरते कलाकार दानिश हुसैन बदायूंनी ने अपने अभिनय और मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सांसद आदित्य यादव मौजूद रहे। उन्होंने उस्ताद तालिब सुल्तानी के संगीत योगदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत और कला से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही और देर रात तक सुरों की महफिल चलती रही।
आयोजकों ने अंत में सभी कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …