Breaking News

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का चाबुक, 22 पौआ के साथ शराब माफिया गिरफ्तार

Spread the love

गोविंद देवल, संवाददाता
आसफपुर (बदायूं)। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आसफपुर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब माफिया को 22 पौआ देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी राजकुमार सिंह के निर्देशन में आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, प्रमोद कुमार नेहवाल, हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार, आकाश ढाका सहित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया शराब माफिया हरिकेश (45) पुत्र हेम सिंह, निवासी ग्राम कोरेरा बताया गया है, जो लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था।
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से माफियाओं में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, 38 मुकदमों का आरोपी घायल

Spread the loveजवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी चोटिल …