Breaking News

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को मिला सेलेक्शन ग्रेड, पिपिंग सेरेमनी में किया गया सम्मानित

Spread the love

गोविंद देवल, संवाददाता
बरेली। जोन कार्यालय बरेली में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में जनपद बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली अजय कुमार साहनी की उपस्थिति में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को रैंक प्रतीक चिन्ह एवं कॉलर बैंड लगाकर प्रोन्नति की बधाई दी गई।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक श्री रमित शर्मा ने डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर नेतृत्व क्षमता के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है, जो अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर जोन एवं परिक्षेत्र स्तर के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल गरिमामय रहा और अधिकारियों ने एसएसपी बदायूं को सेलेक्शन ग्रेड मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …