गोविंद देवल, संवाददाता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरचौक पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। थाना कादरचौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते चार अभियुक्तों को अवैध असलहा व चाकुओं सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 02 जनवरी 2026 को ग्राम राजीव नगर पानी की टंकी के पास से चारों अभियुक्तों को उस समय पकड़ा गया, जब वे चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा तीन अदद नाजायज चाकू बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अफजाल पुत्र सिदाकतुल्ला उर्फ अच्छन निवासी मोहल्ला घास बाजार कस्बा ककराला थाना अलापुर, मुकेश पुत्र गनपत, शंकर पुत्र बाबूराम एवं विजय प्रताप पुत्र गोपी, तीनों निवासी ग्राम धनूपुरा थाना कादरचौक जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 313 बीएनएस एवं धारा 3/25 (1-B)a व 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में संलिप्त रहे हैं।
इस पूरी कार्रवाई को थाना कादरचौक के थानाध्यक्ष विक्रम सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ अंजाम दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat