Breaking News

तेल बीज मिशन के तहत ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट पर मिलेगा अनुदान, 9 जनवरी तक करें आवेदन

Spread the love

गोविंद देवल, संवाददाता
बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयल सीड्स) योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एफपीओ, सहकारी समितियों एवं कृषकों को ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य तेल बीज उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।
उन्होंने जानकारी दी कि कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in एवं upfposhaktiportal.gov.in पर पंजीकृत एफपीओ एवं सहकारी समितियों द्वारा 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने पर परियोजना लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम 9 लाख 90 हजार रुपये तक अनुदान अनुमन्य है।
इसके अलावा कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के लिए मिनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट पर भी अनुदान की व्यवस्था की गई है। इस पर यूनिट की लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 2 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो जनपद स्तरीय गठित समिति के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने एफपीओ, सहकारी समितियों एवं कृषकों से अपील की है कि वे समय रहते कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!