Breaking News

माघ मेला 2026 : गंगा स्नान पर्वों को लेकर घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

गोविंद देवल, संवाददाता
बदायूं। जनपद में जनवरी से फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले माघ मेला 2026 के अंतर्गत गंगा स्नान पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएम द्वारा जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार माघ मेले के दौरान पौष पूर्णिमा (03 जनवरी 2026), मकर संक्रांति (15 जनवरी 2026), मौनी अमावस्या (18 जनवरी 2026), बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026), माघी पूर्णिमा (01 फरवरी 2026) एवं महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
गंगा स्नान पर्वों के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर प्रथम पाली रात्रि 02ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली प्रातः 10ः00 बजे से स्नान समाप्ति तक मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। कछला गंगा घाट, कासगंज की ओर कछला घाट, कछला पुल सहित अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर संबंधित तहसीलदारों, उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएम ने सभी नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा घाटों पर लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण एवं किसी भी आपात स्थिति पर विशेष नजर रखें। साथ ही पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर गंगा स्नान कर सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!