Breaking News

ढोहरनपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

Spread the love

बिसौली (आई एम खान)। तहसील क्षेत्र के ग्राम ढोहरनपुर में संपर्क मार्ग सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रही ग्रामीणों की भूख हड़ताल को शुक्रवार को कांग्रेस का समर्थन मिला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ढोहरनपुर पहुंचे और भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए ग्रामीणों के साथ खड़े रहे। उनके साथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी, जिला महासचिव अब्दुल रहमान, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष नवनीत यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वह शनिवार को जिलाधिकारी से वार्ता कर ढोहरनपुर के ग्रामीणों की सड़क निर्माण की मांग को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ग्रामीण विकास में विफल साबित हुई है और दोनों सरकारें मिलकर 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी बदायूं ने इस बाबत प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है, लेकिन शासन की स्वीकृति न मिलने से सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी ने कहा कि नौ दिनों से ग्रामीण भूख हड़ताल पर हैं और उनकी जिंदगी खतरे में है, जबकि प्रशासन मौन साधे हुए है। कांग्रेस जिला महासचिव अब्दुल रहमान ने कहा कि आंदोलन के साथ कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …