Breaking News

बिसौली में हुसैनी फाउंडेशन ने ठंड में कम्बल वितरित कर गर्मजोशी फैलायी

Spread the love

बिसौली (आई एम खान)। कस्बा सैदपुर की हुसैनी फाउंडेशन के सदर सैय्यद मु. वाकिफ अली की देखरेख में मोहल्ला खेड़ा में सर्दियों में राहत पहुंचाने के लिए कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों गरीब, असहाय, विधवा और दिव्यांग जनों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल भेंट किए गए।
कड़ाके की ठंड के बीच कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। फाउंडेशन के सदर सैय्यद मु. वाकिफ अली ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद का यह प्रयास जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन सैयद ज़हीरुल हसन अली ने किया। इस मौके पर सैयद मुस्तफा अली, सैयद सरवत अली, सैयद दानिश अली, हाफिज रिजवान, हाफिज तकी, ज़फ़र कुरैशी, डॉ. यासिर अली और हाफिज ग़ुलाम अली समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सामुदायिक भलाई के इस कदम ने ठंडी हवाओं में लोगों के दिलों में गर्मजोशी भर दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!