Breaking News

बिसौली में कानून व्यवस्था कड़ी: कोतवाली पुलिस ने सड़कों पर पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली (आई एम खान)। शुक्रवार को कानून व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया कि शांति भंग करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर एक डबल डेकर बस का चालान भी काटा गया। इंस्पेक्टर ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
चेकिंग अभियान के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, अपराध उपनिरीक्षक राम मेहर सिंह, एसआई जबर अली, एसआई पूजा तोमर, एसआई अरविंद, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, रोहित कुंडू, आशीष, नितिन, मोहित और रवि खोखर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!