Breaking News

उझानी में सड़क हादसों में दो घायल, बस और बाइक की टक्कर

Spread the love

उझानी में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों के कारण अफरातफरी मच गई। कछला मार्ग स्थित छतुईया रेलवे क्रॉसिंग पर एक रोडवेज बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम गंगपुर (कादरचौक) निवासी सुभाष कुमार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
इसके अलावा नगर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इसमें कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरामालदेव निवासी बेदप्रकाश पुत्र मदललाल गंभीर रूप से घायल हुए। बुलेट चालक मौके से भाग गया। बेदप्रकाश को भी नाजुक हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।
हादसों के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!