Breaking News

बदायूं में भीषण ठंड: 3 से 5 जनवरी तक स्कूल बंद

Spread the love

बदायूं जिले के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में ठंड अपने चरम पर है। पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। बीते एक सप्ताह से जिले में घना कोहरा भी बना हुआ है। देर रात हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण आम लोग घरों में ही रहकर अलाव का सहारा ले रहे हैं।
ठंड की बढ़ती तीव्रता के कारण लकड़ी और इमली के कोयले की मांग भी बहुत बढ़ गई है। शहर हो या गांव, अधिकतर जगहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी बीच, शिक्षा निदेशक (मा.) के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार की देर शाम आदेश जारी किया है। इसके अनुसार जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक अवकाश रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

15 वर्षीय किशोरी का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला

Spread the loveबदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव में मामला बीते शनिवार को …

error: Content is protected !!