Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में बीएससी भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 5 जनवरी से

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय बदायूं में बीएससी तृतीय सेमेस्टर भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 5 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा में रिकॉर्ड फाइल और प्रवेशपत्र साथ लेकर समय से उपस्थित रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन छात्रों का माइनर और वोकेशनल विषय में भौतिक विज्ञान शामिल है, उन्हें भी इसी दिन परीक्षा में उपस्थित होना आवश्यक है।
प्राचार्य ने सभी छात्रों से परीक्षा के नियमों का पालन करने और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुँचने का आग्रह किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …