
बदायूं। तहसील सहसवान के ग्राम नाधा में 4 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार के नेतृत्व में 100 कंबलों का वितरण किया गया तथा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया गया।
सदस्यता अभियान के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) संगठन छोड़कर जिला उपाध्यक्ष अजयवीर यादव के साथ ब्लॉक अध्यक्ष देहगवां सहित लगभग 100 सदस्यों ने भाकियू टिकैत संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नत्थू, ब्लॉक अध्यक्ष देहगवां जुगल किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह, राजवीर मिश्रा, अजयवीर सिंह, जिला सचिव ओमेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, खुशीराम जी सहित अनेक किसान नेताओं का सहयोग रहा।
पंचायत में किसानों ने सहसवान के सरकारी क्रय केंद्र पर भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों का आरोप था कि छोटे-छोटे किसानों का बाजरा एवं धान, धरना देने के बाद भी सेंटर इंचार्ज द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता मी लाल यादव ने की। पंचायत में पुष्पेंद्र यादव, चरण सिंह, राजवीर मिश्रा, राजेश, श्रीपाल सिंह, भारत सिंह, थान सिंह, शेरपाल, ओमकार, हरिशंकर, भगत जी, राधेश्याम, राकेश चौधरी, भगवान दास, हरिओम, रामविलास, वीर सिंह, किसान नेट, कल्याण, विजय पाल, रामपाल, महावीर, नेत्रपाल, रोहतास सहित सैकड़ों की संख्या में किसान तथा बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
पंचायत के अंत में किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और “जय जवान, जय किसान”, “जय टिकैत, जय टिकैत परिवार” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Budaun Amarprabhat