Breaking News

बिसौली: कक्षा 8 की नीलम और रितु ने श्रेष्ठा योजना में देशभर में हासिल की शानदार रैंक

Spread the love


बिसौली। संविलियन विद्यालय, हररायपुर की कक्षा 8 की छात्रा नीलम और रितु ने श्रेष्ठा योजना की परीक्षा में क्रमशः ऑल इंडिया स्तर पर 458 और 1190 रैंक प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रौशन किया है।
ज्ञात रहे कि इस परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को पद्मावती एकेडमी, बरेली में किया गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें सफल छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 12 तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त करते हैं।
गत तीन वर्षों में इसी विद्यालय के चार छात्र-छात्राएं चयनित हो चुके हैं। इनमें छात्र सर्वेश सीकर (राजस्थान), छात्रा सपना हल्द्वानी (उत्तराखंड), ज्योति चारबाग (लखनऊ) और रमेश (पंजाब प्रांत) चयनित होकर अपने-अपने सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
छात्रा नीलम और रितु के चयन पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, ग्राम प्रधान धर्मपाल, शिक्षिका चित्रा उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम, बुशरा एवं विकास के साथ-साथ विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों छात्राओं को बधाई दी।
इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का माहौल बनाया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!