Breaking News

बिल्सी में ब्रह्म मुहूर्त में बाबा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार, शिव शक्ति भवन मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Spread the love

संवाददाता गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में आज ब्रह्म मुहूर्त के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से भव्य श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया गया। प्रातः काल मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
मंदिर में बाबा भोलेनाथ का चंदन, पुष्प एवं सुगंधित फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत विधिवत आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं द्वारा शिव चालीसा का पाठ और मंत्र जाप किया गया। पूजन कार्यक्रम के पश्चात भक्तों ने भगवान शिव का प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी देवेंद्र सहित अर्चित वार्ष्णेय, अर्पित वार्ष्णेय, हर्षित, विष्णु, सचिन समेत अनेक शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से बाबा भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और शांति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे भक्तों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!