Breaking News

सुशासन के शिल्पकार ‘बाबूजी’ को योगीजी की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा—कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्रसेवा की अमिट मिसाल

Spread the love

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त और पद्म विभूषण से अलंकृत श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय ‘बाबूजी’ का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला रहा। उन्होंने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर जनसेवा को निरंतर सार्थक किया और प्रदेश की राजनीति को स्पष्ट दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पित रहा। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने श्रद्धेय कल्याण सिंह की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित रहकर श्रद्धेय बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संवाददाता — गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!