Breaking News

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त खाई में गिरे, हालत गंभीर

Spread the love

संवाददाता:
कछला। थाना उझानी क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र अंतर्गत गांव अल्लीपुर मढ़ैया के पास की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो दोस्त जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
उझानी सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …