Breaking News

बिसौली में नववर्ष पर इनरव्हील क्लब का भव्य आयोजन

Spread the love

बिसौली।
संवाददाता (अमर प्रभात): आई एम खान
इनरव्हील क्लब द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और आपसी सौहार्द का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर भारती अग्रवाल को इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बीते वर्ष में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों को स्मरण करते हुए नववर्ष की सकारात्मक शुरुआत करना है। उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करता आ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा मानसिक मंदित बच्चों को शीत ऋतु से राहत दिलाने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल की उपस्थितजनों ने सराहना की। डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा उत्सव और वास्तविक सेवा है।
इस अवसर पर भारती अग्रवाल, ममता, सोनिया, लता, दिव्या, नीरू, संगीता, प्रतिभा, संयोगिता, अंशु सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। वहीं रोटरी क्लब से सुभाष चंद्र अग्रवाल, आलोक गर्ग, संजय गर्ग, देवेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन नववर्ष की शुभकामनाओं और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!