Breaking News

तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को लूट के अभियोग में जमानत पर रिहा अभियुक्तों के सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान अभियुक्त शब्बू पुत्र अजीज निवासी ऊपरपारा, थाना कोतवाली, जनपद बदायूं को मोहल्ला ऊपरपारा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 05/2025 धारा 3/25 (1-b)(a) आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
शब्बू पुत्र अजीज, निवासी ऊपरपारा, थाना कोतवाली, जनपद बदायूं।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बदायूं में मारपीट, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल:
उप निरीक्षक राजू राणा,
कांस्टेबल आविष्कार उज्जवल,
कांस्टेबल हिमांशू
(थाना कोतवाली, बदायूं)।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

3 मार्च 2026 को भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण, ‘ब्लड मून’ का नजारा देखने को मिलेगा

Spread the love लखनऊ से रिपोर्ट: खगोलविद अमर पाल सिंह लखनऊ। खगोलविद अमर पाल सिंह …

error: Content is protected !!