Breaking News

बिसौली में संपूर्ण समाधान दिवस में सयुक्त विकास आयुक्त ने की अचानक समीक्षा

Spread the love

बिसौली।
संवाददाता (अमर प्रभात): आई एम खान
सयुक्त विकास आयुक्त, बरेली मंडल, श्री देवेंद्र प्रताप अचानक बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को स्पष्ट हिदायत दी कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों को टरकाने के बजाय उनकी समस्याओं का वास्तविक निस्तारण किया जाए, ताकि वे संतुष्ट होकर लौटें।
सख्त चेतावनी और व्यक्तिगत निगरानी
श्री प्रताप ने चेतावनी दी कि अगर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मामला सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खुद लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर कई शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराया।
समस्याओं का मौके पर हल और टीम भेजी गई
कुछ जटिल समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर भेजी गई। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, एसडीओ अमित कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस का यह निरीक्षण प्रशासन की पारदर्शिता और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!