Breaking News

सूरजपुर में समाजवादी महिला सभा की बैठक, महिला अधिवक्ताओं ने थामा सपा का दामन

Spread the love


लखनऊ/सूरजपुर। समाजवादी महिला सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सूरजपुर में जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान दर्जनों महिला अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई मजबूती मिली।
इस अवसर पर डॉ. शशि यादव ने समाजवादी महिला सभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एडवोकेट ललिता यादव एवं संजीदा बेगम को जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट ज्योति भड़ाना और एडवोकेट नीतू यादव को जिला सचिव तथा एडवोकेट सोनम यादव को सह सचिव मनोनीत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है और उनके अधिकारों व सम्मान की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। डॉ. शशि यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाओं का भविष्य सुरक्षित है। सपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं और बेटियों के हित में ऐतिहासिक और प्रभावी कार्य किए गए थे।
इस मौके पर एडवोकेट शिमला सागर, एडवोकेट नीलम वर्मा, एडवोकेट पूजा कुमारी, एडवोकेट डोली शर्मा, एडवोकेट उदिता गुप्ता, समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित यादव, प्रदेश सचिव एडवोकेट अजय यादव, एडवोकेट के.के. भाटी, एडवोकेट दीपक यादव, एडवोकेट रोहन वर्मा, एडवोकेट रिंकू यादव, एडवोकेट रितेश रावल, एडवोकेट गौरव भारद्वाज, एडवोकेट अविनाश ठाकुर, एडवोकेट कपिल गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. शशि यादव महिला समाज के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। वे समाज की प्रत्येक महिला को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए उनकी आवाज़ बनने का कार्य कर रही हैं।
गौतम बुद्ध नगर जनपद में घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याओं और अधिकारों को उठाने का उनका प्रयास सराहनीय है। डॉ. शशि यादव न केवल एक संवेदनशील व्यक्तित्व हैं, बल्कि महिलाओं के हक़ की लड़ाई लड़ने वाली एक सशक्त, संघर्षशील और प्रेरणादायक महिला के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!