Breaking News

कड़ाके की ठंड के चलते 6 व 7 जनवरी तक जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश

Spread the love

बदायूँ। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय बदायूँ द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार जनपद में संचालित विभिन्न शिक्षा बोर्डों—यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०सी० बोर्ड एवं आई०सी०एस०सी० बोर्ड—से मान्यता प्राप्त प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 06 एवं 07 जनवरी 2026 तक तत्काल प्रभाव से अवकाश रहेगा।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी उक्त अवधि में बंद रहेंगे। हालांकि, जिन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कार्मिकों की ड्यूटी बी०एल०ओ० (बूथ लेवल ऑफिसर) कार्य हेतु लगाई गई है, वे नियमानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही, जिन विद्यालयों में मतदान बूथ अवस्थित हैं, वे आवश्यकतानुसार खुले रहेंगे।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि ठंड के प्रकोप से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।
संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!