Breaking News

गहन मतदाता पुनरीक्षण के बाद यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद आज ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा अपराह्न 3 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा पुनरीक्षण से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक करेंगे।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम जांच सकेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार करीब 2 करोड़ 89 लाख नाम मतदाता सूची से कटने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 15 करोड़ 44 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।
पुनरीक्षण के दौरान मृत मतदाताओं के नाम, स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके लोगों के नाम तथा दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा लगभग 1 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, जिसको लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं होगा, वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम दोबारा दर्ज करा सकते हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराए जा सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!