Breaking News

राजस्व लेखपालों के लिए पंचायत भवन परिसर में कक्ष निर्माण को लेकर शासन का पत्र, मांगी गई रिपोर्ट

Spread the love


लखनऊ। प्रदेश में राजस्व लेखपालों के कार्य को सुचारु बनाने के उद्देश्य से उनके हलकों में पंचायत भवन परिसर में एक कक्ष के निर्माण की योजना को लेकर शासन स्तर से कार्रवाई तेज हो गई है। इस संबंध में शासन द्वारा पत्र जारी कर संबंधित विभागों से आवश्यक सूचनाएं और आख्या तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन के पत्र संख्या-1391/एक-5-2025, दिनांक 10 दिसंबर 2025 का संदर्भ देते हुए बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश भर में राजस्व लेखपालों के लिए उनके हलकों में पंचायत भवन परिसर में एक कक्ष के निर्माण का प्रस्ताव है। इसी क्रम में शासन ने दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है।
पत्र में पूछा गया है कि क्या पंचायत भवन परिसर में कक्ष निर्माण के लिए स्थल की उपलब्धता को लेकर कोई सर्वे कराया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि ग्राम पंचायत और राजस्व हल्का की सीमाएं एक समान न होने की स्थिति में लेखपाल का मुख्यालय किस प्रकार निर्धारित किया जाएगा।
शासन की ओर से निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त दोनों बिंदुओं से संबंधित सूचना निर्धारित गूगल शीट पर तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजना को आगे बढ़ाया जा सके। बताया गया है कि यह पत्र केवल सूचना संकलन और प्रारंभिक प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, शासन का उद्देश्य है कि राजस्व लेखपालों को पंचायत स्तर पर कार्य करने के लिए स्थायी और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिससे आम जनता के राजस्व से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। फिलहाल शासन स्तर पर प्राप्त पत्र के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!