Breaking News

यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की नई पहल, रनथ्रू ट्रेनों की होगी पूर्व घोषणा

Spread the love

लखनऊ। यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे ने एक नई पहल शुरू की है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा छोटे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी अब एनाउंसमेंट के जरिए दी जाएगी, ताकि यात्रियों को समय रहते सतर्क किया जा सके।
इस व्यवस्था के तहत रनथ्रू ट्रेनों यानी बिना रुके स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उद्घोषणा के माध्यम से दी जाएगी। ट्रेन के स्टेशन से गुजरने से पहले चेतावनी प्रसारित की जाएगी, जिससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री सावधान रह सकें।
रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े न हों और ट्रेनों के गुजरने के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक पार न करने को लेकर भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग किया जाए। यह पहल खास तौर पर छोटे और मध्यम स्टेशनों पर लागू की जा रही है, जहां रनथ्रू ट्रेनों के कारण हादसों की आशंका अधिक रहती है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की इस सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और रेलवे परिसर में होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवग्रह के पौधों से महका परिसर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the loveबदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में जारी ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ के पाँचवें दिन …

error: Content is protected !!