Breaking News

बादशाहपुर गांव में मवेशियों में मुंहपका-खुरपका का प्रकोप, किसानों में दहशत

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में मवेशियों में मुंहपका और खुरपका बीमारी तेजी से फैलने से पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीमारी की चपेट में आकर दर्जनों पशु बीमार बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ पशुओं की मौत होने का भी आरोप किसानों ने लगाया है। स्थिति से चिंतित किसानों ने पशुओं को बचाने के लिए तत्काल टीकाकरण कराए जाने की मांग की है।
गांव निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गांव में मवेशियों में मुंहपका-खुरपका बीमारी तेजी से फैल रही है, जिससे पशु खाना-पीना छोड़ रहे हैं और लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। किसान जीराज ने कहा कि पिछले 10 से 15 दिनों से बीमारी बढ़ती जा रही है, जिससे सभी पशुपालक बेहद परेशान हैं।
काशीराम ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, बादाम सिंह यादव ने बताया कि बीमारी के चलते कई पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस संबंध में अंबियापुर में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी प्रियंका माहेश्वरी ने बताया कि सर्दियों के मौसम में फुट रॉट जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए टीकाकरण के लिए टीम को निर्देशित कर दिया गया है और शीघ्र ही गांव में अभियान चलाकर पशुओं का उपचार और टीकाकरण कराया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …