Breaking News

वजीरगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना वजीरगंज पुलिस को सफलता मिली है।
थाना प्रभारी वजीरगंज के नेतृत्व में बुधवार दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र वेदराम निवासी ग्राम जाहरपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध दण्डिक प्रकीर्ण वाद संख्या 1058/2024 धारा 125(3)/128 दंड प्रक्रिया संहिता, थाना कुवरगांव जनपद बदायूँ में माननीय अपर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय बदायूँ द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसकी पेशी दिनांक 09 जनवरी 2026 निर्धारित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …