Breaking News

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Spread the love


बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और आपात स्थिति अथवा उत्पीड़न की दशा में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी रचना देशवाल ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में 1090 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कई अहम सुझाव देते हुए सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि यदि कोई अराजक तत्व या अन्य व्यक्ति परेशान करता है तो तत्काल 112, 1090 या नजदीकी थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें। सूचना मिलने के मात्र 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता के लिए मौके पर पहुंच जाएगी।
इस दौरान महिला कांस्टेबल सोनिया एवं पूजा ने कहा कि नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
कार्यक्रम में कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, विपिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी व महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!