Breaking News

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन बिल्सी तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 8 जनवरी को

Spread the love

बिल्सी। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की बिल्सी तहसील शाखा के हाल ही में संपन्न हुए वार्षिक चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। समारोह में अध्यक्ष सहित संगठन के सभी निर्वाचित पदाधिकारी अपने-अपने पद और दायित्वों की शपथ लेंगे।
चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई थी, जिसके उपरांत सभी पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित तिथि एवं समय पर तय स्थान पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
शपथ ग्रहण के पश्चात संगठन की नई कार्यकारिणी आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेगी और संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य करेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!