Breaking News

मुंबई कारोबारी का ‘अपहरण’ झूठा निकला, फेसबुक फ्रेंड ने बनाया था वीडियो विवाद का बहाना

Spread the love

आगरा। आगरा पुलिस के पसीने छूट गए, जब उन्हें सूचना मिली कि एक मुंबई के कारोबारी का अपहरण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच तेज कर दी। लेकिन जांच में सामने आई हकीकत जानकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
पुलिस के मुताबिक, मामला आगरा के एत्माद्दाौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे का है। जांच में पता चला कि कारोबारी असल में खुद अपनी फेसबुक पर समलैंगिक दोस्त से मिलने के लिए उसके साथ कार में बैठे थे। कार में वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने व्यापारी से मोबाइल और नकदी छीन ली।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर व्यापारी को खेत में ले जाकर उसकी खाता में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए और फिर छोड़ दिया। व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दोस्त सहित पांच लोगों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
इस पूरे मामले ने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया, क्योंकि शुरुआत में इसे अपहरण का गंभीर मामला समझा गया था, लेकिन हकीकत पूरी तरह अलग निकली


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!