Breaking News

प्रमोद कुमार नेहवाल को बदायूं की मंडी चौकी का प्रभारी नियुक्त

Spread the love


बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल को अब आसफपुर से बदायूं स्थित मंडी पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
प्रमोद कुमार नेहवाल की उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पित सेवा को प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहा, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जिले की महत्वपूर्ण चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार नेहवाल ने अपने शुरुआती कार्यकाल से ही अपने क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए निष्पक्ष और नेक नियत के साथ उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी सेवाओं को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें मंडी चौकी प्रभारी बनाने का निर्णय लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में चौकी का कार्यक्षेत्र और सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!