Breaking News

बदायूं में पुलिस सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी सहित पूरी पुलिस टीम सम्मानित

Spread the love

बदायूं।
राजमहल गार्डन में बदायूं ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में बदायूं जनपद में विगत दिनों ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों पर हुई आपराधिक घटनाओं का सफल अनावरण कर लूट का पूरा सामान बरामद करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। जुगल किशोर, प्रहलादलाल ज्वेलर्स बदायूं, खितौरा में दिनदहाड़े सर्राफ के यहां हुई लूट तथा गुलडिया में सर्राफ के यहां हुई लूट की घटनाओं का एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सफल खुलासा किए जाने पर पूरे पुलिस महकमे की सराहना की गई।
सम्मान समारोह में एसएसपी सहित एसपी सिटी, एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी बदायूं, उझानी व बिल्सी, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, एसएचओ कोतवाली, एसएचओ सिविल लाइन्स, आरआई पुलिस लाइन, महिला थाना, स्वाट टीम, महिला शक्ति मिशन की टीम एवं पीआरओ को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।
सभा का संचालन भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी आर.के. उपाध्याय तथा समाजसेवी रचना शंखधार ने संयुक्त रूप से किया। आर.के. उपाध्याय ने एसएसपी का परिचय देते हुए कहा कि डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रत्येक घटना का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर सराहनीय कार्य किया है।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस भविष्य में भी जनता के दुख-दर्द को अपना समझकर पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में दिवाकर वर्मा एडवोकेट ने पुलिस टीम के सम्मान में कविता एवं मुक्तक प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
अंत में सभा अध्यक्ष द्वारा पूरी पुलिस टीम, ज्वेलर्स एसोसिएशन, भारत विकास परिषद एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में हरिकृष्ण वर्मा एवं बालकृष्ण वर्मा फर्म मै0 श्यामलाल के नाती की दुकान ज्वेलर्स शोरूम, टिकटगंज बदायूं का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!