Breaking News

उसहैत में दर्दनाक हादसा, बैल के हमले में किसान की मौत

Spread the love

:
उसहैत।
क्षेत्र के गांव नौगमा नसीरनगर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की उसी के बैल के हमले से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी निरभान सिंह यादव (40) पुत्र होशियार सिंह शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत से काम करके घर पहुंचे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने अपने बैल को खुला हुआ पाया। वह बैल को पकड़कर खूंटे से बांधने ले जा रहे थे, तभी अचानक बैल ने उन पर हमला कर दिया।
बैल ने किसान को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बैल से युवक को छुड़ाया। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में निरभान सिंह को म्याऊं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!