Breaking News

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 32.50 लाख की सीसी सड़कों का किया लोकार्पण

Spread the love

बदायूं।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को अपनी विधायक निधि से 32.50 लाख रुपये की लागत से कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए तथा ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में निर्मित सीसी सड़कों का विधिवत लोकार्पण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज उन्हें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि वह अधिवक्ता बंधुओं के बीच उनकी सुविधा के लिए कराए गए सड़क निर्माण कार्य के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है, जो दिन-रात न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में समर्पित रहता है। अधिवक्ताओं की कार्यस्थली तक पहुंच सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक हो, यह हमारी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है।
विधायक ने कहा कि यह कार्य केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के सम्मान का प्रतीक है और न्यायालय परिसर की सुव्यवस्था की दिशा में एक ठोस कदम है। इससे आम जनता को समय पर न्याय दिलाने की प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे भी अधिवक्ता साथियों की जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
वहीं ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में सीसी सड़क के लोकार्पण के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को विकास से अछूता नहीं रखा जाएगा। हर गांव और हर गली में सीसी सड़क निर्माण कराकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश, श्रेयस श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), रिंकू जिंदल, विशेष न्यायाधीश (डकैती कोर्ट), पवन गुप्ता, अध्यक्ष बार एसोसिएशन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद परमार ने किया। इसके अलावा जुगेंद्र कश्यप, ललित कश्यप, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!